भानगढ़ किला रहस्यमय है. इस किले के अंदर शाम होने के बाद कोई नहीं जाता है. कहा जाता है कि इस किले के अंदर आत्माएं रहती हैं. राजस्थान का यह किला सबसे ज्यादा चर्चित और भूतिया है.
People are also watching
2/6
भानगढ़ राजस्थान के अलवर जिले में है. यहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती है. निगेटिव एनर्जी के कारण को भी यात्री शाम होने के बाद यहां प्रवेश नहीं करता और न ही किले के अंदर घूमता है.
3/6
आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी शाम को समय किले के भीतर प्रवेश को प्रतिबंधित कर रखा है. अगर आप इस किले को घूमने के लिए जा रहे हैं, तो सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इसे घूम सकते हैं. यह किला अब खंडहर हो चुका है और इसे देखने के लिए काफी तादाद में टूरिस्ट पहुंचते हैं.
4/6
भानगढ़ किला 17 वीं शताब्दी में बना हुआ है. यह किला प्राचीन कला का एक नमूना है. भानगढ़ किले को लेकर कहा जाता है कि आमेर के राजा भगवत दास ने इसे अपने छोटे बेटे माधो सिंह प्रथम के लिए 1573 में बनवाया था. ऐसी भी मान्यता है कि इस जगह को एक ऋषि ने शाप दिया था.
5/6
ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आप भानगढ़ के घरों की दीवारों के पास कान लगाएंगे तो आपको आत्माओं की आवाज सुनाई देगी. इस किले को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि जिस जगह पर यह किला बना हुआ है वो जगह गुरू बालूनाथ नामक तपस्वी की थी.
6/6
ऐसा भी कहा जाता है कि इस किले के सर्वनाश का कारण यहां की राजकुमारी रत्नावती थी.राजकुमारी के प्यार में पड़े एक तांत्रिक ने साजिश रचकर राजकुमारी को हासिल करना चाहा था लेकिन उसको मौत के घाट उतार दिया गया जिसके बाद यह किला भी खंडहर हो गया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.