भूत बंगला की कमाई और कलेक्शन
Bhoot Bangla Budget and BO Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने लगभग 16 साल बाद फिल्म भूत बंगला से वापसी की है. 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'खट्टा मीठा' जैसी शानदार फिल्में देने वाले इस जोड़ी को दर्शकों का काफी समय से इंतजार था. अक्षय कुमार की पिछली 14-15 फिल्में फ्लॉप होने के बाद इस मूवी का हिट होना उनके लिए और भी जरूरी हो गया था, ये फिल्म अभिनेता के लिए उम्मीद की किरण साबित हुई, इसका अंदाजा आप बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगा सकते हैं.