akanksha-puri-1
-
-
Bigg Boss 13: कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों छाए हुए हैं. इन दिनों वह बिग बॉस के घर में हैं और वहां उन पर इस शो की महिला कंटेस्टेंट्स खासकर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) खूब मेहरबान हैं. वैसे रियल लाइफ में पारस टीवी अभिनत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के साथ रिलेशनशिप में हैं. पारस कैलैंडर गर्ल्स रह चुकीं आकांक्षा पुरी को काफी समय से डेट कर रहे हैं. इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की बात भी स्वीकार की है. ये दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक दूसरे के साथ खूब तस्वीरें और प्यार भरा संदेश शेयर करते हैं. इससे पहले पारस टीवी सीरियल 'नागिन 3' की एक्ट्रेस पवित्र पुनिया और बाद में सारा खान के साथ भी डेट कर चुके हैं. इन दिनों वह अकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन बिग बॉस के घर में उनके ऊपर जिस तरह से फीमेल कंटेस्टेंट मेहबान हैं उससे लगता है कि अकांक्षा परेशान हो रही होंगी... जो भी हम तो यही कहेंगे कि पारस और आकांक्षा की इस खूबसूरत जोड़ी को किसी की नजर न लगे... आप भी देखिए पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा की कुछ आकर्षक तस्वीरें... सभी फोटो- इंस्टाग्राम