Bigg Boss 19 Top 5 Finalists Gaurav Amaal Taniya Mittal Fees
Bigg Boss 19 के टॉप-5 फाइनलिस्ट की कमाई पर से उठा पर्दा, हर हफ्ते वसूली मोटी रकम, जानें किसने कितना कमाया
Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस 19 के टॉप-5 फाइनलिस्ट ने शो में रहकर कितने पैसे कमाए इस राज पर से पर्दा उठ गया है. आइए जानते हैं गौरव खन्ना से लेकर प्रणित मोरे तक सभी की फीस.
बिग बॉस के सीजन 19 के फाइनल में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ने जगह बनाई है. करीब साढ़े तीन महीने तक चले इस शो में इन पांचों ने कितने पैसे कमाए इसका पता चल गया है.
People are also watching
2/6
गौरव खन्ना की सबसे ज्यादा फीस
टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना ने पूरे सीजन सुर्खियां बटोरी. इस शो में गौरव ने हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये मिले - यानी उन्होंने पूरे 14 हफ्तों में लगभग 2.4 करोड़ रुपये कमाए.
3/6
अमाल मलिक ने कितने कमाए?
वहीं , म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने हर सप्ताह 8.75 लाख रुपये लिए. जिससे उनका कुल भुगतान 1.22 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया.
4/6
तान्या मित्तल भी कुछ कम नहीं
तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में रहते हुए हर हफ्ते 3 से 6 लाख रुपये लिए. इस तरह 14 हफ्तों में उन्होंने 42 से 84 लाख रुपये की कमाई की.
5/6
प्रणित मोरे ने कितनी फीस ली?
अपने ह्यूमर और फन टास्क स्टाइल की वजह से चर्चित प्रणित ने हर सप्ताह लगभग 2 से 3 लाख रुपये कमाए. इस तरह उन्होंने 14 हफ्तों में 28 से 42 लाख रुपये जोड़े.
6/6
फरहाना भट्ट की स्टेडी परफॉर्मेंस
फरहाना भट्ट ने भी इस सीजन में अच्छा गेम खेला है. उन्होंने 14 हफ्ते में 2-4 लाख रुपये के हिसाब से 28-56 लाख रुपये कमाए हैं. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.