दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट मानी जाती है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8848 मीटर है. लेकिन अंतरिक्ष में मौजूद एक पहाड़ इससे लगभग ढाई गुना ऊंचा है.
People are also watching
2/7
क्या है उस पहाड़ का नाम और कितना ऊंचा है
इस विशाल पर्वत का नाम ओलंपस मॉन्स है, जो लगभग 22 किलोमीटर ऊंचा ज्वालामुखी पहाड़ है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि यह पृथ्वी के सभी पहाड़ों को पीछे छोड़ देता है.
3/7
कैसे पैदा हुआ ये पहाड़
ओलंपस मॉन्स का निर्माण मंगल ग्रह पर हुए प्राचीन ज्वालामुखी विस्फोटों से निकले लावे से हुआ था. लगातार बहते लावे ने इसे धीरे-धीरे एक बेहद विशाल पर्वत बना दिया.
4/7
सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत
ओलंपस मॉन्स केवल माउंट एवरेस्ट से ही ऊंचा नहीं है, बल्कि अब तक खोजे गए पूरे सौरमंडल में यह सबसे ऊंचा और बड़ा पर्वत माना जाता है.
5/7
मंगल ग्रह पर स्थित है यह पहाड़
यह अद्भुत पर्वत मंगल ग्रह पर मौजूद है और वहां पाए जाने वाले बड़े ज्वालामुखियों में सबसे कम उम्र का माना जाता है. इसका निर्माण अमेजोनियन काल के दौरान हुआ था.
6/7
सदियों पहले हुआ था इसका उल्लेख
माना जाता है कि 11वीं शताब्दी में लैटिन खगोलविदों ने सबसे पहले ओलंपस मॉन्स का उल्लेख किया था. बाद में आधुनिक तकनीक और दूरबीनों से इसके आकार और ऊंचाई की पुष्टि हुई.
7/7
नासा और वैज्ञानिकों की लगातार खोज
नासा के अंतरिक्ष अभियानों ने ओलंपस मॉन्स की गहराई से जांच की है. आज भी दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके निर्माण, इतिहास और मंगल ग्रह पर प्रभाव को समझने में जुटे हुए हैं. (Image: Pexels/AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.