Bihar Assembly Election 2025 Exit Poll And Opinion Survey Restrictions In India France Singapore In Hindi 8177930
इन देशों में एग्जिट पोल पर है कड़ी पाबंदी, जनता भी नहीं देख सकती सर्वे, जानिए क्या हैं पूरा माजरा
Bihar Assembly Election 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल जल्दी जारी हो जाएंगे. इसी कड़ी में दुनिया कुछ देश ऐसे है, जहां एग्जिट पोल पूरी तरह से बैन हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने आखिरी फेस में है. पहले चरण के बाद अब 11 को दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग जारी हैं. वोटिंग के बाद ही एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे.
People are also watching
2/7
एग्जिट पोल और सर्वे पर बैन
इसी बीच क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां पर एग्जिट पोल और सर्वे पर बैन लगा हुआ है. इन देशों के मीडिया संस्थान एग्जिट पोल नहीं दिखा सकते हैं.
3/7
पहले समझें एग्जिट पोल क्या होता है?
एग्जिट पोल एक प्रकार से सर्वे होता है. जिसमें वोट डाल चुके लोगों से पूछा जाता है कि उन्होंने किसको अपना वोट दिया हैं. इन आंकड़ों के आधार पर कंपनियां एनालिसिस करती है और पता लगाती है कि किसकी सरकार बन रही है.
4/7
भारत में एग्जिट पोल को लेकर कानून
भारत के साथ ही कई देशों में एग्जिट पोल को लेकर कानून अलग-अलग हैं. भारत में वोटिंग से पहले एग्जिट पोल दिखाने पर पाबंदी है और अमेरिका जैसे देशों किसी भी समय दिखा सकते हैं. वही भारत में वोटिंग से 24 घंटे पहले से पोल्स दिखाने पर रोक लगी है.
5/7
इन देशों में एग्जिट पोल पर बैन
दुनिया में कई सारे देश ऐसे भी हैं, जहां एग्जिट पोल पर पूरी तरह से बैन लगा है. जैसे बल्गेरिया में इलेक्शन के दिन एग्जिट पोल दिखाना क्राइम माना जाता है. वहीं सिगांपुर में एग्जिट पोल दिखाना साफ मना है. इस देश का कानून इलेक्शन के समय किसी भी प्रकार के अंदाजा लगाने की परमिशन नहीं देता है.
6/7
नियम तोड़ऩे पर कानूनी सजा
बता दें, कि नियम को फॉलो नहीं करने पर एक साल की जेल और भारी जुर्माना लगता है. यूरोपीय यूनियन के 16 देश ऐसे हैं, जहां ओपिनियन पोल पूरी तरह बैन लगा हैं. जैसे फ्रांस में वोटिंग के दिन 24 घंटे पहले किसी भी प्रकार के ओपिनियन या एग्जिट पोल दिखाना प्रतिबंधित है.
7/7
इस देश में दिखा सकते है एक शर्त पर
इसके अलावा इटली, लग्जमबर्ग और स्लोवाकिया में यह नियम सात दिनों तक लागू रहता हैं. वहीं ब्रिटेन में ओपिनियन पोल के परिणाम लोगों को बताए जा सकते है हां, लेकिन एग्जिट पोल को टीवी पर चुनाव खत्म होने के बाद ही दिखाया जा सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.