बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान मंगलवार को संपन्न हो चुके हैं और अब पूरा ध्यान नतीजों की ओर केंद्रित है. राज्य की राजनीति इस समय एक बार फिर दो प्रमुख चेहरों- नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द घूम रही है. जनता के मन में सवाल है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे या तेजस्वी यादव की लालटेन इस बार इतिहास रचने जा रही है.