बिहार में 1 अगस्त को जारी हुआ SIR ड्राफ्ट
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है. चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) करवा रही है. 1 अगस्त को SIR का ड्राफ्ट जारी हुआ. इसके तहत वोटर लिस्ट में 65 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं. आयोग का कहना है, जिनके नाम कटे हैं वो मृत हैं या फिर स्थाई तौर पर ट्रांसफर हो गए हैं या फिर जिसके एक से ज्यादा वोटर कार्ड हैं.





