कब बना सकते हैं वोटर्स कार्ड?
वैसे वोटर कार्ड बनवाने के लिए कभी भी कोई तारीख तय नहीं की जाती है. जैसे आधार कार्ड के लिए आप कभी भी अप्लाई कर सकते हैं, ठीक उसी तरह वोटर्स कार्ड भी अपनी सहूलियत के हिसाब से बनवाया जा सकता है. हां, अगर किसी राज्य में चुनाव होना है या देश में लोकसभा के चुनाव की डेट आने वाली है. तो आपको चुनाव से कुछ दिन पहले तक वोटर आईडी कार्ड बनाने का मौका मिलता है.





