Bihar Assembly Elections Whose Security More Powerful Tej Pratap Yadav Or Tejashwi Yadav 8174136
लालू यादव के बड़े बेटे की Y+ सिक्योरिटी ने खड़े किए कई सवाल! जानें किस भाई की सिक्योरिटी ज्यादा पावरफुल- तेजस्वी या तेज प्रताप?
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अब लोगों के बीच यह चर्चा छिड़ गई है कि तेज प्रताप और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव की सुरक्षा में आखिर कौन ज्यादा पावरफुल है.
केंद्र सरकार ने तेज प्रताप यादव को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. इसके तहत उन्हें 11 सशस्त्र कमांडो हर वक्त सुरक्षा देंगे, जो उनकी मूवमेंट पर नजर रखेंगे.
People are also watching
2/7
बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल
तेज प्रताप को मिली इस नई सुरक्षा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन हम आज ये जानेंगे कि तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव में से किसकी सिक्योरिटी ज्यादा पावरफुल है.
3/7
गृह मंत्रालय का आदेश
दरअसल, बिहार में जारी चुनावों के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में तेज प्रताप की सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया हैं.
4/7
तेजस्वी यादव की सिक्योरिटी
वहीं, नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पहले से ही राज्य सरकार की ओर से Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. उनकी सुरक्षा में करीब 25 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं.
5/7
Y+ और Z सिक्योरिटी में कितना फर्क?
Y+ और Z सिक्योरिटी में मुख्य अंतर सुरक्षा कर्मियों की संख्या, कमांडो की संख्या और खतरे के स्तर का है. Z सिक्योरिटी में 22 सुरक्षा कर्मी होते हैं जिनमें 4 से 6 कमांडो शामिल होते हैं, जबकि Y+ सिक्योरिटी में 11 सुरक्षा कर्मी होते हैं जिनमें 2 से 4 कमांडो होते हैं.
6/7
Y+ सिक्योरिटी क्या है?
इसमें 11 सशस्त्र कमांडो तैनात रहते हैं. इनमें से 2-3 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) हर वक्त VIP के साथ रहते हैं. बाकी सुरक्षाकर्मी एस्कॉर्ट और रेजिडेंस सुरक्षा संभालते हैं. ये सुरक्षा CRPF या CISF कमांडो द्वारा दी जाती है.
7/7
Z सिक्योरिटी क्या है?
इसमें 22 सशस्त्र कमांडो तैनात रहते हैं. इसमें अधिकतर NSG या CRPF के कमांडो शामिल होते हैं. Z कैटेगरी में आने वाले व्यक्ति के घर, ऑफिस और यात्रा के दौरान पूरा सुरक्षा घेरा बनाया जाता है. ये सुरक्षा स्तर Y+ से दोगुना मजबूत माना जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.