बिहार सरकार की रोजगार प्रोत्साहन योजना
बिहार के निवासी अक्सर नौकरी की तलाश या रोजगार शुरू करने के लिए दूसरे शहर का रूख करते हैं. लेकिन, अब बिहारियों को रोजगार की तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. राज्य की नीतीश कुमार सरकार बिहार में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग लगाने के मकसद से प्रोत्साहन योजना लेकर आई है. बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 के तहत प्रदेश सरकार महज 1 रुपये की टोकन राशि में जमीन दे रही है.