ब्लू ड्रम मर्डर केस को अंजाम देने वाली आरोपी मुस्कान रस्तोगी
Muskan Rastogi: मेरठ में चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस को अंजाम देने वाली आरोपी मुस्कान रस्तोगी अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. जहां उसने 24 नवंबर को एक बच्ची को जन्म दिया. हालांकि अभी नवजात के बच्चे के पिता के बारे में पुष्टि नहीं हुई है. क्योंकि मुस्कान जेल में जाने से पहले ही प्रेग्नेंट थी. ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि ये बच्चा किसका है. मुस्कान का बॉयफ्रेंड और इस मर्डर में उसका साथ देने वाला आरोपी साहिल भी इसी जेल में बंद है. इसी बीच एक बात जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है और वो है, अपने पति के बर्थडे पर मुस्कान का एक बच्ची को जन्म देना. अब ये संयोग है या फिर कुछ और आइए जानते हैं कि ज्योतिष इस बारे में क्या कहता है.