हिंदी सिनेमा की लंबी फिल्में
7 Movies: हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी बनाई गई जहां उनकी कहानियों और किरदारों की महीन से महीन बात का भी ख्याल रखा गया. फिर उसे पर्दे पर दिखाने में कितना भी वक्त लगे, डायरेक्टर ने इस बात से गुरेज नहीं किया. अमूमन एक फिल्म का रन टाइम 3 घंटे या फिर 3.30 घंटे का होता है. लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में बनी हैं जो 4 घंटे या फिर उससे कहीं ज्यादा तक खींच ली गई. हालांकि कभी-कभी ये थका देने वाला भी होता है. लेकिन हालिया दौर में डायरेक्टर्स दर्शकों की ऊब से बचने के लिए लंबी फिल्मों को दो पार्ट्स में रिलीज कर रहे हैं. आइए आज जानते हैं ऐसी 8 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपने रन टाइम को लेकर इतिहास रच दिया.