1997 में जेपी दत्ता ने बॉर्डर फिल्म को डायरेक्ट किया था. अब इसके सीक्वेल के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने उसी जोश के साथ इसका निर्देशन किया है. इस फिल्म का पहला रिव्यू एक्स पर पोस्ट हुआ है. जो फिल्म की रिलीज़ से पहले खूब वायरल हो रहा है. इसका रिव्यू अभिषेक नाम के एक यूज़र ने किया है.
3/7
यूजर ने क्या लिखा?
अभिषेक ने अपने रिव्यू में लिखा कि बॉर्डर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान लोग फिल्म का एक सीन देखकर रो पड़े थे. इसमें सनी का किरदार जब अपने शहीद बेटे का अंतिम संस्कार कर रहा होता है तो इसे देखकर वहां मौजूद लोग रो पड़ते हैं. ये सीन वाकई इमोशन्स से भरा हुआ है. इस सीन से आप महसूस कर सकते हैं कि आर्मी फैमिली के लोगों को अपनी भावनाओं पर कितना कंट्रोल करना पड़ता है.
4/7
डायरेक्टर पर कितना था दबाव
फिल्म के इस सीक्वेल को बनाने के लिए अनुराग सिंह पर इसे और बेहतर बनाने का बहुत दबाव था. दरअसल, जेपी दत्ता की ऑरिजनल फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी. ऐसे में पुरानी फिल्म की विरासत को संभालना और इसे आज की पीढ़ी के साथ जोड़ना आसान नहीं था. ये अलग बात है कि 23 जनवरी को ये फिल्म रिलीज़ हो रही है. लेकिन इसका कहर और लोगों का एक्साइटमेंट कई दिन पहले से ही लोगों में देखने को मिल रहा है.
5/7
सैनिकों के भीतर भी चलता है युद्ध
इस फिल्म को पूरी तरह से सनी देओल के किरदार के इर्द-गिर्द माना जा रहा है. इसके जिस इमोशनल सीन की बात हो रही है उससे पता चलता है कि युद्ध सिर्फ सीना पर ही नहीं बल्कि सैनिकों के भीतर भी चलता है.
6/7
बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन, सोनम बाजवा, मोना सिंह और पटमवीर चीमा भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ हो रही है.
7/7
देशभक्ति फिल्मों का चलन
आज के दौर की बात करें तो देशभक्ति की फिल्मों का चलन बढ़ा है. अगस्त्य नंदा की इक्कीस, रणवीर सिंह की धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 का रिलीज़ होना इस सच को और पुख्ता करता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.