नाश्ते में खाएं अंडे
अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह के समय क्या खाना चाहिए तो जो हेल्दी हों वही खाएं. जैसे अंडा अंडा आसानी से बनने वाला ब्रेकफास्ट है और यह काफी हेल्दी भी माना जाता है. यह प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है और इसे डाइजेस्ट होने में समय लगता है जिसकी वजह से आप अंडा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. अंडा कोलाइन का भी काफी अच्छा सोर्स माना जाता है जो आपके दिमाग और लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है.






