nirmala7
Budget 2020 Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए दशक के पहले आम बजट 2020 21 को पेश करने के लिए संसद भवन पहुंची. इस बार निर्मला सीतारमण अलग अंदाज में बजट पेश करने पहुंचीं. वह हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में आयीं. इसके साथ ही उन्होंने बजट को लाने का तरीका भी बदला. बजट को लाल कपड़े में लपेटा. इस पर अशोक चिन्ह बना हुआ था. ये पहला मौका है जब बजट को लाल कपड़े में लपेट कर पेश किया गया. ये बहीखाते की तरह है.