वेगन R, मारुति सुजुकी
5 सीटर CNG कारों में मारुति सुजुकी की वेगन R VXI को शानदार विकल्प माना जाता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये है, इसके ऑनरोड प्राइज की बात करें तो यह करीब 7.37 लाख रुपये होगी. कंपनी ने इसमें K10C का 998 CC का 3 सिलेंडर इंजन दिया है. कंपनी का दावा है कि यह 1 किलो CNG में 34 किलोमीटर का माइलेज देती है. इसमें 6 एयरबैग हैं.