भारत की वो जगहें जो जेब पर भारी नहीं पड़तीं
अगर आप कम बजट में अच्छी जगह घूमने की सोच रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत और सस्ते टूरिस्ट प्लेस हैं जो कम पैसों में भी शानदार अनुभव देती हैं. चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...
By Gargi Santosh | Updated: June 27, 2025 6:12 PM IST
अगर आप कम बजट में अच्छी जगह घूमने की सोच रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत और सस्ते टूरिस्ट प्लेस हैं जो कम पैसों में भी शानदार अनुभव देती हैं. चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...
उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक ऐसा शहर है जो न सिर्फ सस्ता है, बल्कि आपको प्रकृति, आध्यात्मिकता और रोमांच तीनों का भरपूर अनुभव देता है. इस शहर को ‘Yoga Capital of the World’ नाम से भी जाना जाता है.
यह हिंदुओं के लिए आदर और श्रद्धा की नदी है. गंगा मां के रूप में पूजी जाती है. इसकी सहायक नदियां जैसे– यमुना, सोन, कोसी, घाघरा, कर्णाली आदि मिलकर गंगा के प्रवाह को समृद्ध बनाती हैं. गंगा का भारतीय भूभाग में प्रवाह लगभग 2,525 किमी है, जो इसे भारत की सबसे लंबी नदी बनाता है.
ऋषिकेश में राम झूला, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट और कई पुराने मंदिर जैसे दर्शनीय स्थल हैं. इन जगहों को घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता और गंगा आरती का अनुभव तो बिल्कुल अलौकिक होता है.
वहीं, अगर आपको रोमांच पसंद है तो यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा 600-1500 रुपये में लिया जा सकता है. ऋषिकेश में आप बेहद कम बजट में भी पूरी छुट्टी को एंटरटेनिंग बना सकते हैं.
कुल मिलाकर, ऋषिकेश एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां कम खर्च में भी आप जीवनभर याद रहने वाला अनुभव पा सकते हैं. चाहे आप सोलो ट्रैवलर हों, या फैमिली के साथ जाएं या दोस्तों के साथ आपको बहुत माजा आने वाला है. (Photo: Freepik)