Burj Khalifa Interesting Facts Lift Elevator Reach In Seconds See Speed 8332649
60 सेकंड में 124वीं मंजिल पर पहुंच जाता है इंसान, बुर्ज खलीफा के लिफ्ट की स्पीड सुनकर उड़ जाएंगे होश
Burj Khalifa Lift Speed: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा 160 से ज्यादा फ्लोर वाली बिल्डिंग है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस इमारत की लिफ्ट कितनी स्पीड में चलती है?
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत - बुर्ज खलीफा में 160 से ज्यादा फ्लोर हैं. दुनिया भर से लाखों पर्यटक इसे देखने के लिए दुबई आते हैं.
People are also watching
2/8
बुर्ज खलीफा में अंदर क्या-क्या बना है?
बुर्ज खलीफा में लग्जरी होटल, शानदार रेस्टोरेंट और ऑब्जर्वेशन डेक मौजूद हैं, जहां से लोग पूरी दुबई को देख सकते हैं. इसी वजह से इसे दुनिया के आधुनिक अजूबों में भी गिना जाता है.
3/8
2 मिनट में ग्राउंड से 124वीं फ्लोर पहुंच जाते
बुर्ज खलीफा की लिफ्ट बहुत तेजी से चलती है. यह लगभग 120 सेकंड यानी करीब 2 मिनट में लोगों को 124वीं मंजिल तक पहुंचा देती है.
4/8
बुर्ज खलीफा में लिफ्ट की स्पीड कितनी है?
बुर्ज खलीफा में लिफ्ट लगभग 10 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चलती है, जो करीब 36 किलोमीटर प्रति घंटे के बराबर है. इस स्पीड के कारण यह दुनिया की तीसरी सबसे तेज लिफ्टों में आती है.
5/8
बुर्ज खलीफा में टोटल कितनी लिफ्ट हैं?
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में 57 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर लगे हुए हैं. यह पूरी बिल्डिंग में आवाजाही को आसान बनाते हैं.
6/8
खास हाई-स्पीड मोटर टेक्नोलॉजी
बुर्ज खलीफा की लिफ्ट सिस्टम को ओटिस कंपनी ने डिजाइन किया है. इसमें बहुत शक्तिशाली हाई-टॉर्क मोटर लगी होती हैं, जो स्टील केबल्स को खींचती हैं और लिफ्ट को तेजी से ऊपर ले जाती हैं.
7/8
मजबूत केबल्स का इस्तेमाल किया गया
बुर्ज खलीफा की लिफ्ट में हल्के और मजबूत केबल्स का इस्तेमाल किया गया है. जो पारंपरिक स्टील केबल की तुलना में कम भारी होते हैं और लिफ्ट को ज्यादा तेजी से चलने में मदद करते हैं.
8/8
लिफ्ट में सुरक्षा के पूरे इंतजाम
इतना ही नहीं बुर्ज खलीफा की लिफ्टों में कई आधुनिक सुरक्षा सिस्टम लगे हैं. इसमें माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेक और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम शामिल है. (Photos: Freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.