1. नासा का चांद पर गांव बसाने का प्लान क्या है?
नासा के एडमिनिस्ट्रेटर सीन डफी ने सिडनी में इंटरनेशनल एयरोनॉटिकल कांग्रेस में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगले 10 सालों में अमेरिका चांद पर सिर्फ चौकी नहीं बल्कि पूरा गांव बसा लेगा. न्यूक्लियर एनर्जी से चलने वाली परमानेंट सेटलमेंट बनेगी जो इंसानों को लंबे समय तक रहने देगी. ये प्लान आर्टेमिस प्रोग्राम का हिस्सा है जो चांद को मंगल की ओर स्टेपिंग स्टोन बनाएगा.






