भारत में रोजाना कितने लोग चाय पीते हैं?
भारत में सुबह उठते ही ज्यादातर लोगों की शुरुआत गर्म चाय या कॉफी से होती है. देश में लगभग दो-तिहाई लोग चाय-कॉफी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसकी मात्रा क्या होनी चाहिए? कितनी गर्म पीनी चाहिए? इसका अंदाजा शायद लोगों को नहीं है. चाय और कॉफी पीने के तरीके को लेकर एक स्टडी हुई है. जिसने सबको चौंका दिया है.