हर कपल को जाननी चाहिए ये बातें
आज के समय में प्यार करने और जताने का अंदाज बदल गया है. पहले युवा अपने अफेयर को छिपा कर रखते थे. अब सोशल मीडिया पर सॉफ्ट लॉन्चिंग का जमाना है. सॉफ्ट लॉन्चिंग यानी हाथ या हार्ट इमोजी बनाकर अपने लव पार्टनर को पब्लिक करना होता है. आज के समय में कपल्स का साथ घूमना और होटल में रुकना हैरानी वाली बात नहीं रह गई है. ट्रैवलिंग या क्वॉलिटी टाइम के लिए कपल होटल लेते हैं और वैलिड आईडी देकर चेक इन करते हैं.