Can Rbi Print Unlimited Money In India Know Who Controls Currency Printing Minimum Reserve System Inflation Impact Rbi Government Role And Shocking Economic Facts 8255800
क्या RBI जब चाहे उतना पैसा छाप सकता है? नोट छापने की ये सच्चाई नहीं जानते होंगे आप
लोगों के मन में यह सवाल अक्सर उठता है कि अगर RBI चाहे तो ज्यादा नोट छापकर लोगों की हालात क्यों नहीं सुधार देता? आइए जानते हैं नोट छापने की असल सच्चाई जो हर कोई नहीं जानता.
भारतीय रिजर्व बैंक को नोट छापने का अधिकार जरूर है, लेकिन यह अधिकार पूरी तरह स्वतंत्र नहीं है. RBI कानून, नियम और आर्थिक जिम्मेदारियों के दायरे में रहकर ही यह काम करता है.
People are also watching
2/7
सिक्के और नोट कौन छापता?
भारत में सिक्के ढालने का अधिकार केंद्र सरकार के पास होता है, जबकि कागजी नोट छापने की जिम्मेदारी RBI की होती है. इसका मतलब यह नहीं कि RBI अपनी मर्जी से जितने चाहे उतने नोट छाप सकता है.
3/7
मिनिमम रिजर्व सिस्टम क्या है?
भारत में नोट छापने की व्यवस्था को मिनिमम रिजर्व सिस्टम कहा जाता है. इस सिस्टम के तहत RBI को अपने पास तय मात्रा में सोना और विदेशी मुद्रा का रिजर्व रखना जरूरी होता है.
4/7
हर नोट के पीछे भरोसे की गारंटी
नोटों के पीछे असली संपत्ति का भरोसा बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है. यही कारण है कि हर नोट पर RBI गवर्नर का यह वादा छपा होता है कि धारक को उतनी कीमत चुकाई जाएगी.
5/7
फैसला अकेले RBI नहीं करता
नए नोट छापने का निर्णय RBI अकेले नहीं लेता. केंद्र सरकार और RBI मिलकर बाजार में नकदी की मांग और महंगाई की स्थिति को देखकर फैसला करते हैं कि अर्थव्यवस्था को कितने पासों की जरूरत है?
6/7
ज्यादा नोट छापने से क्या होगा
अगर जरूरत से ज्यादा पैसा बाजार में आ जाए, तो महंगाई तेजी से बढ़ती है. इससे लोगों की बचत की कीमत घटती है और मुद्रा पर भरोसा कमजोर हो सकता है, जैसा कई देशों में हो चुका है. इतिहास में कई देशों में बेहिसाब नोट छापने से अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई और मुद्रा लगभग बेकार हो गई.
7/7
संतुलन बनाना ही RBI का असली काम
RBI का मुख्य उद्देश्य न ज्यादा पैसा छापना है और न ही कमी होने देना. बल्कि अर्थव्यवस्था की जरूरत के हिसाब से सीमित मात्रा में नोट छापकर संतुलन बनाए रखना ही उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. (Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.