Cancel Button In Atm Machine Provide You Safety Or Not Know The Safety Tips 8234598
ATM से पैसे निकालकर Cancel Button दबाने से क्या सेफ रहता है आपका PIN? 90% लोग नहीं जानते सच
जब कभी लोग एटीएम से पैसे निकालते हैं तो उन्हें डर लगता है कि कहीं एटीएम मशीन में उनका पिन से सेफ न हो जाए इसके लिए वो पैसे निकिलने के बाद अकसर कैंसल का बटन दबाते हैं.
क्या आप भी ATM से कैश निकालने के बाद दबाते हैं कैंसल बटन
जब भी आप अपने एटीएम से पैसे निकालते होंगे तो उसके बाद अकसर कैंसल बटन को दबाते होंगे. कई बार लोगों को लगता है कि बार-बार कैंसल बटन दबाने से एटीएम में पिन सेफ हो जाता है. हालांकि ये सच नहीं है.
People are also watching
2/6
सोशल मीडिया पर फैल रहा है मिथ
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों से कई दावे किए जा रहे हैं कि एटीएम से कैश निकालने के बाद आपका पिन हैकर्स को पता चल जाता है. ऐसे ही एक दावा है कि पैसे निकालने के बाद कैंसिल का बटन दबाने से आपका पिन सैफ हो जाता है. ऐसे में जानते हैं पूरा सच.
3/6
क्यों लोग मशीन में दबाते हैं बार-बार कैंसिल बटन ?
अक्सर लोगों को ये लगता है कि एटीएम मशीन का ‘कैंसिल बटन’ हैकर्स के इरादे नाकाम कर सकता है और मशीन खुद को सेफ मोड में डाल देती है .कई लोग इस बात को सच मानते हैं.
4/6
कैंसल का बटन दबाने से क्या सुरक्षित हो जाता है पिन?
आपको बता दें कि हाल ही में प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने साफ कहा कि एटीएम में कैंसिल बटन को दो बार दबाने से आपका पिन सैफ हो जाएगा ऐसा जरूरी नहीं है. पीआईबी ने आगे कहा कि इस तरह की सलाह न तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देता है और न ही कोई दूसरा बैंक. इसलिए कैंसल बटन बार बार दबाने से कुछ नहीं होता.
5/6
नॉर्मल सुविधा के लिए होता है ये बटन
एटीएम मशीन में लगा कैंसल का बटन केवल नॉर्मल सुविधा के लिए होता है. जैसे की मान लीजिए कि किसी ग्राहक ने मशीन में कोई गलत ऑप्शन चुन लिया तो इस बटन से कैंसल किया जा सकता है. इसका संबंध मशीन की सुरक्षा से नहीं है.
6/6
खुद सेफ रहना जरूरी
आपको हमेशा अपने बैंक एकाउंट के लिए एसएमएस और ईमेल अलर्ट को एक्टिव रखना चाहिए. इससे कोई फर्जीवाडा होने पर आपको इसकी फौरन जानकारी मिलेगी. आपको अपने एटीएम का पिन समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. एटीएम कार्ड खो जाने पर फौरन पुलिस को सूचित करना चाहिए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.