कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति
भारतीय लोगों की गाड़ी सस्ती हो या मंहगी, सभी में एक चीज एक समान मिलेगी और वो हैं डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति. कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रखना आम बात है. लोग अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड पर शिवजी, कृष्ण जी, हनुमान जी, गणेश जी या अन्य देवी—देवताओं की मूर्ति रखते हैं. लोगों की मान्यता है कि गाड़ी में रखी भगवान की मूर्ति यात्रा के दौरान सुरक्षा करती है और दुर्घटनाओं से बचाती है.