बारिश में कार के दरवाजों का रखें खास ध्यान
मानसून में ज्यादातर लोग इंजन, टायर और वाइपर की देखभाल करते हैं, लेकिन कार के दरवाजों को भूल जाते हैं. कई बार तेज बारिश के बाद दरवाजे के अंदर पानी जमा हो जाता है और चलते समय पानी हिलने की आवाज भी आती है. अगर ऐसा हो रहा है तो इसे हल्के में न लें. लंबे समय तक पानी जमा रहने से दरवाजे में जंग लग सकती है और अंदर लगे कई जरूरी पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं. (Image: AI)