सफेद धुआं दिखे तो कूलेंट की जांच करें
अगर कार के एग्जॉस्ट से लगातार और घना सफेद धुआं निकल रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह इंजन के अंदर कूलेंट जाने का संकेत हो सकता है. इसकी वजह हेड गैसकेट खराब होना, सिलेंडर हेड में क्रैक या कूलेंट का अंदर लीक होना हो सकती है. ऐसी समस्या बढ़ने पर इंजन गर्म हो सकता है और बड़ा नुकसान हो सकता है. हालांकि, ठंड के मौसम में हल्की सफेद भाप कुछ समय के लिए सामान्य हो सकती है.