Car Insurance For Car Stopping In Mid Road Utility News 8236024
बीच हाईवे पर हो जाए कार ब्रेकडाउन! तो कर सकते हैं Insurance Claim
आप जब अपनी गाड़ी से ट्रेवल करते हैं तो बीच रास्ते में कभी ऐसा हुआ है कि आपकी गाड़ी रुक गई हो या फिर आपके किसी करीबी के साथ ऐसा हुआ हो. ऐसे में आपको बता दें कि इस स्थिति में आप कार कंपनी पर इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं.
अपनी कार में ऑफिस या कहीं बाहर तो आप जरूर निकलते होंगे ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि बीत रास्ते में अगर आपकी कार रुक जाए तो आपको क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
People are also watching
2/8
क्या इस स्थिति में आप कर सकते हैं इंश्योरेंस क्लेम?
जब बीच रास्ते में आपकी कार बंद हो जाती है तो आप अक्सर सर्विस सेंटर को कॉल करते हैं या फिर टोइंग सर्विस को कॉल करते हैं. लेकिन कई बार लोगों के मन में ये सवाल भी आती है कि ऐसी स्थिति में क्या आप अपना इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
3/8
कंपनी की पॉलिसी की शर्तों पर मिल सकता है क्लेम
अकसर कार इंश्योरेंस एक्सीडेंट और चोरी के मामले में क्लेम किया जाता है. हालांकि बीच सड़क पर गाड़ी रुकने पर भी आप इसे क्लेम कर सकते हैं लेकिम ये कंपनी की पॉलिसी की शर्तों पर लागू होता है.
4/8
कंपनी टू कंपनी करता है निर्भर
आपको बता दें कि कई कार कंपनियां ऐसी हैं जो कार को ब्रेकडाउन असिस्टेंस और ऑन-स्पॉट कार की रिपेयर की सुविधा प्रदान करती हैं. पर ये निर्भर करता है कंपनी टू कंपनी.
5/8
अपने Policy Documents को करना चाहिए चेक
इसके लिए आपको अपनी कार के पॉलिसी डॉक्युमेंट्स चेक करने चाहिए. इसमें रोडसाइड अस्सिटेंस नाम के सेक्शन में ये बताया गया होगा कि आपने ऐड-ऑन लिया है या नहीं.
6/8
ऐड-ऑन लेने की स्थिति में मिलेगा क्लेम
आपको बता दें कि अगर आपने रोडसाइड अस्सिटेंस की स्थिति में ऐड-ऑन लिया है तो आपको टोइंग, ऑन-साइट मैकेनिक, और फ्यूल सप्लाई जैसी सुविधाएं मिलेंगी. वो भी बिना किसी खर्च के.
7/8
Internal Breakdown पर नहीं मिलता क्लेम
अगर कार के अंदर कोई अंदरूनी ब्रेकडाउन होता है तो इसे रेगुलर इंश्योरेंस में क्लेम नहीं किया जा सकता.
8/8
अगर आप लेते हैं स्पेशल ऐड-ऑन तो क्या होगा?
अगर आपने कार खरीदते वक्त स्पेशल ऐड-ऑन लिया है तो कार में इंजन फेल्योर, बैटरी ड्रेन या गियरबॉक्स जैसी दिक्कत होने पर भी आपको पूरा कवर मिलेगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.