Car Launch In June 2021: देश में बीते कुछ महीनों में कई कार निर्माता कंपनियों को नुकसान का सामना करना पड़ा है. लॉकडाउन के कारण देश में कार की सेल में भारी गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन एक बार फिर भारतीय बाजार में कई वाहन लॉन्च होने को तैयार हैं. जून महीने की अगर बात करें तों कई राज्यों में अब लॉकडाउन से राहत दी जाने लगी है. ऐसे में कंपनियां अपने मोस्ट अवेटेड कारों को लॉन्च करने वाली हैं. इसी कड़ी में जून महीने में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं.