Cbse Class 10 Result 2026 Digilocker Umang App Check Marksheet Online Easy Steps Know Full Process 8382111
CBSE Class 10th Result 2026 OUT: Digilocker और Umang App पर कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई रिजल्ट? यहां चेक करें पूरा प्रोसेस
CBSE Class 10th Result 2026 Out How to Download Marksheet: CBSE ने 2026 के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र DigiLocker और UMANG से रिजल्ट देख सकते हैं. APAAR ID से मार्कशीट मिलती है, नहीं हो तो एक्सेस कोड से लॉगिन कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE ने 2026 के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जो 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच अलग-अलग सेंटर पर आयोजित हुई थी.
People are also watching
2/7
कहां चेक करें रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर जरूरी डिटेल डालकर मार्क्स और रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर देख सकते हैं.
3/7
\
रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker और UMANG ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन ऐप्स पर लॉगिन करके स्टूडेंट्स अपनी डिजिटल मार्कशीट जल्दी और आसान तरीके से देख सकते हैं.
4/7
APAAR ID से तुरंत मार्कशीट
जिन छात्रों की APAAR ID लिंक है, उन्हें DigiLocker में सीधे “Issued Documents” सेक्शन में मार्कशीट मिल जाती है. इससे बार-बार डिटेल डालने की जरूरत नहीं पड़ती और रिजल्ट जल्दी मिल जाता है.
5/7
बिना APAAR ID वालों के लिए तरीका
अगर APAAR ID नहीं है तो स्कूल से मिला एक्सेस कोड इस्तेमाल करना होगा. इसके बाद अकाउंट एक्टिवेट करके मोबाइल OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें, फिर आसानी से अपना रिजल्ट और मार्कशीट देख सकते हैं.
6/7
UMANG ऐप से कैसे देखें
UMANG ऐप डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और ‘Education’ सेक्शन में जाएं. वहां CBSE 10वीं रिजल्ट ऑप्शन चुनें, फिर रोल नंबर और बाकी डिटेल डालकर रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं.
7/7
DigiLocker से डाउनलोड करने का तरीका
DigiLocker वेबसाइट पर जाएं, “Go To Result” पर क्लिक करें और CBSE 10वीं रिजल्ट चुनें. रोल नंबर और जन्म तारीख डालें, फिर सबमिट करें. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.