कंजेशन में दिलाएं राहत-
आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन का पानी न केवल जुकाम और कंजेशन में राहत देता है, बल्कि यह इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में सहायक है. यह उपाय बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है. अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि इससे पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है. खाली पेट लेने से पहले अपनी सहनशीलता जांच लें. गर्भवती महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें. अगर सेवन के बाद पेट में कोई परेशानी या जलन महसूस हो, तो तुरंत बंद कर दें. बच्चों को देने से पहले भी विशेषज्ञ की राय लें. (input-आईएएनएस)