सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और सेफ इन्वेस्टमेंट के साथ टैक्स भी बचाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) में पैसा लगा सकते हैं.60 साल से ज्यादा के लोग इस स्कीम में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं. इस स्कीम में अभी 8.20% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. ये स्कीम 100% सरकार से सुरक्षित है. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का रहता है. इंवेस्टमेंट की मैक्सिमम लिमिट 30 लाख रुपये प्रति व्यक्ति है. ब्याज हर 3 महीने में रिवाइज होता रहता है.इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं.






