लोगों के साथ घर में आती है निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी
भारतीय संस्कृति मेहमान का भगवान का दर्जा दिया गया है और जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो उसकी खूब आवभगत की जाती है. लेकिन मेहमान को लेकर आचार्य चाणक्य का कुछ और ही कहना है. चाणक्य के अनुसार घर में हर किसी को जगह नहीं देनी चाहिए. क्योंकि घर में आने वाले लोग अपने साथ निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं. घर में आने वाले कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी वजह से अच्छा—खासा माहौल खराब हो जाता है और बरकत के रास्ते बंद होने लगते हैं. इसलिए ऐसे लोगों को घर में बुलाने में पहले 100 बार सोच लें. आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार किन लोगों को घर में नहीं बुलाना चाहिए.





