Chandra Grahan 2025 Will Be Seen In These Cities Of India Note The Time Of Sutak Period And Know Some Important Things 8041261
Chandra Grahan 2025: भारत के इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, नोट कर लें सूतक काल का समय और जानें कुछ जरूरी बातें
Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण इस बार 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है. जो कि भारत में भी नजर आएगा. आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल के नियम.
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण इस बार 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है और इसी दिन पितृ पक्ष की भी शुरुआत रही है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और चंद्रमा कुछ समय के लिए लाल रंग का हो जाएगा इसलिए इसके ब्लड मून भी कहा जा रहा है.
People are also watching
2/7
भारत में दिखेगा या नहीं?
7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण इस बार भारत में भी दिखाई देगा. इस साल 4 ग्रहण लगने वाले हैं और केवल यही ग्रहण है जो कि भारत में नजर आएगा. यानि भारतीय इस ब्लड मून के साक्षी होंगे.
3/7
भारत में चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण को देखने को सबसे अच्छा समय रात 11 बजे से लेकर रात 12 बजकर 22 मिनट के बीच होगा.
4/7
इन शहरों में दिखेगा दिखेगा चंद्र ग्रहण
7 सितंबर को चंद्र ग्रहण यानि ब्लूड मून भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा. लेकिन स्पष्ट तौर पर वहीं दिखाई देगा जहां प्रदूषण कम हो और धुंध न हो. बता दें कि यह ग्रहण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों में दिखेगा.
5/7
नहीं होगी उपकरण की जरूरत
इस चंद्र ग्रहण की खासियत है कि इसे देखने के लिए आपको किसी तरह के उपकरण या चश्मे की जरूरत नहीं है. यानि इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है.
6/7
सूतक काल का समय
बता दें कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ या पूजा—पाठ का कार्य नहीं किया जाता. सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खोले जाते हैं. ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करने व खाने-पीने की भी मनाही होती है.
7/7
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.