यूरिन में होने वाले बदलावों पर दें ध्यान-
हमारी सेहत का सबसे अनमोल अंग किडनी है, जो शरीर से बेकार पदार्थों और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है. अक्सर हम किडनी की हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि इसका नुकसान धीरे-धीरे होता है और शुरुआती लक्षण लगभग दिखाई नहीं देते. किडनी की खराबी का पता चलने का सबसे आसान और शुरुआती तरीका यूरिन में होने वाले बदलाव हैं. यह एक ऐसा संकेत है जो किडनी के धीरे-धीरे खराब होने की चेतावनी देता है