युवाओं की पसंद बन रहे EV कार
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और पैसे की बचत के लिहाज से लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक कारें न सिर्फ बचत करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं, बल्कि इनकी मेंटेनेंस पर बहुत कम खर्च आता है. EV कंपनियां भी अब बजट फ्रेंडली कारों पर फोकस कर रही हैं. 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन बाजार में मौजूद हैं. हम आपको ऐसी 7 EV कारों की डिटेल्स दे रहे हैं.