Check Your Home Water Is Contaminated Or Not With These Easy Methods Know Details 8259266
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे हैं पानी के नाम पर जहर? इन आसान तरीकों से मिनटों में लग जाएगा दूषित जल का पता
Water Quality Test: भारत में कई महानगरों में भूमिगत जल धीरे धीरे जहरीला हो रहा है, जिसकी वजह से हर साल बड़ी तादाद में लोग बीमार होते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की आप घर पर ही कैसे पता लगाएंगे की पानी दूषित है.
भारत में कई महानगरों में भूमिगत जल धीरे धीरे जहरीला हो रहा है, हाल ही में हुई कई रिसर्चों में ये दावा किया गया है की देश कई शहरों में आम लोग जिस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड, जैसे कई खतरनाक केमिकल पाएं गए हैं.
People are also watching
2/7
केमिकल युक्त पानी
ऐसे में ये जरूरी नहीं है की आपके घर से निकलने वाला पानी साफ और ठंडा हो तो उसमें जहर नहीं हो सकता है. ऐसे में केमिकल युक्त पानी धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है.
3/7
होती है ये दिक्कत
ऐसे में अगर घर में बार-बार पेट खराब होना, बच्चों को बुखार रहना या बदबूदार पानी आना जैसी दिक्कतें हैं, तो समझिए पानी दूषित हो सकता है. पाइपलाइन में लीकेज होने पर सीवेज का गंदा पानी पीने वाले पानी में मिल जाता हैय यही सबसे बड़ा खतरा है, जो दिखता नहीं लेकिन नुकसान करता है.
4/7
इनसे नहीं लगाता है पता
लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि पानी साफ दिखे तो उसे सुरक्षित मान लेते हैं. उबालने से केवल बैक्टीरिया मरते हैं, जहरीले केमिकल नहीं हटते. सिर्फ TDS मीटर से पानी की पूरी जांच नहीं होती. यह सिर्फ नमक और खनिज बताता है, बैक्टीरिया, वायरस या गंदगी के बारे में नहीं. ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप पता लगा सकते हैं की आपके घर में इस्तेमाल हो रहा है पानी जहरीला है की नहीं.
5/7
कोलीफॉर्म और ई-कोलाई टेस्ट किट
यह किट पानी में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया की पहचान करती है, जो गंदे या सीवेज पानी से आते हैं. टेस्ट पॉजिटिव होने पर पानी पीना सुरक्षित नहीं माना जाता.
6/7
क्लोरीन टेस्ट किट
यह किट बताती है कि पानी में जरूरी क्लोरीन मौजूद है या नहीं. क्लोरीन न होने पर बैक्टीरिया बढ़ते हैं. कुछ मिनटों में रंग बदलने से पानी की सुरक्षा का पता चलता है.
7/7
टर्बिडिटी टेस्ट ट्यूब
इस टेस्ट से पानी की बारीक गंदगी पकड़ी जाती है. अगर ट्यूब में निशान साफ न दिखे और पानी धुंधला लगे, तो पाइपलाइन लीकेज या गंदगी की आशंका होती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.