चीन ने नई न्यूक्लियर बैटरी बनाई है. जो लेकर दावा किया है की वो सालों तक बिना चार्ज चलने सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में यहां....
1/7
चार्जिंग की दिक्कत
आजकल मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे डिजिटल डिवाइस ने जिंदगी आसान बना दी है. लेकिन इन्हें बार-बार चार्ज करना पड़ता है, जो कई लोगों के लिए रोज का झंझट बन गया है.
2/7
नई बैटरी का दावा
चीन के वैज्ञानिकों ने एक नई Nuclear Battery बनाने का दावा किया है. कहा जा रहा है कि यह बैटरी एक बार लगाने के बाद करीब 50 साल तक बिना चार्ज किए चल सकती है.
3/7
कौन बना रहा है बैटरी
बीजिंग की Betavolt New Energy Technology कंपनी ने इस बैटरी को बनाने का दावा किया है. इसका साइज छोटा बताया जा रहा है, जिससे इसे कई छोटे डिवाइस में लगाया जा सकता है.
4/7
दूसरी कंपनियों का दावा
अमेरिका की Infinity Power कंपनी ने भी ऐसी बैटरी बनाने की बात कही है. उनका कहना है कि उनकी बैटरी 50 नहीं बल्कि 100 साल तक चल सकती है.
5/7
बैटरी कैसे काम करती है
इस बैटरी में न्यूक्लियर मटेरियल धीरे-धीरे एनर्जी छोड़ता है. फिर एक खास सिस्टम उस एनर्जी को बिजली में बदल देता है, जिससे डिवाइस लंबे समय तक चलते रहते हैं.
6/7
मार्केट में कब आएगी
कंपनी ने कहा था कि यह बैटरी 2025 तक मार्केट में आ जाएगी. लेकिन अभी तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है.
7/7
दूसरी बैटरी टेक्नोलॉजी भी तैयार
दुनिया भर में अलग-अलग तरह की बैटरियों पर काम चल रहा है. सल्फर बैटरी और थर्मल बैटरी जैसे नए ऑप्शन भी बन रहे हैं, जो ज्यादा समय और मुश्किल हालात में काम कर सकते हैं. (All Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.