चीन में फिर आया 5.0 तीव्रता का भूकंप
चीन के सिचुआन प्रांत के गाओशियन काउंटी में बुधवार (8 जुलाई, 2026) सुबह फिर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक सुबह 10:08 बजे आए इस झटके ने लोगों को एक बार फिर डरा दिया. इससे कुछ घंटे पहले भी इसी इलाके में 5.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. लगातार आ रहे झटकों के कारण लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया. (Image: AI/प्रतीकात्मक चित्र)