China Gold Reserve: सोने की कीमतों पर दबाव के बावजूद चीन ने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है. जानिए क्यों ड्रैगन लगातार सोना खरीद रहा है और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है.
1/7
चीन लगातार खरीद रहा सोना
भारत का पड़ोसी देश चीन लगातार सोने यानी गोल्ड की खरीदारी कर रहा है. मई 2026 में भी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने अपने गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी की है.
2/7
सिर्फ मई में जोड़ लिए 3.2 लाख ट्रॉय औंस
PBOC ने मई महीने में 3,20,000 ट्रॉय औंस सोना खरीदा. इसके बाद चीन का कुल आधिकारिक गोल्ड रिजर्व बढ़कर 74.96 मिलियन औंस पर पहुंच गया, जो अप्रैल में 74.64 मिलियन औंस था.
3/7
कई अरबों डॉलर से ज्यादा का खजाना
मई के आखिर तक चीन के पास मौजूद सोने की कुल कीमत लगभग 340.75 अरब डॉलर पहुंच गई. यह दुनिया के सबसे बड़े सरकारी गोल्ड रिजर्व में से एक है.
4/7
2015 के बाद पहली बार इतना गोल्ड खरीदा
Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 के बाद पहली बार चीन इतनी लंबी अवधि तक लगातार सोना खरीद रहा है. यह बताता है कि बीजिंग अपने रिजर्व को पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाना चाहता है.
5/7
तेल संकट और वैश्विक तनाव के बीच बड़ा दांव
ईरान, अमेरिका और इजरायल से जुड़े तनाव, तेल सप्लाई पर दबाव और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में चीन सोने को सुरक्षित निवेश मानकर तेजी से खरीदारी कर रहा है.
6/7
क्या है चीन का प्लान?
चीन चाहता है कि वह अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करे. इसी वजह से वह विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहा है, ताकि भविष्य में डॉलर की कमजोरी का असर कम पड़े.
7/7
विदेशी मुद्रा भंडार भी रिकॉर्ड स्तर पर
सिर्फ गोल्ड रिजर्व ही नहीं, चीन का विदेशी मुद्रा भंडार भी मई के अंत तक बढ़कर 3.44 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया. यह 2015 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है. (Photo from Freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.