1. चीन का नया रोबोट कौन सा है?
चीन के वैज्ञानिकों ने RoboFalcon 2.0 नाम का बर्ड-इंस्पायर्ड रोबोट बनाया है, जो पक्षियों की तरह फ्लैपिंग विंग्स से उड़ान भरता है, और ये 800 ग्राम वजनी है. ये रोबोट फ्लैप, स्वीप और फोल्ड मूवमेंट करता है, जो असली पक्षियों के टेकऑफ और लो-स्पीड फ्लाइट को कॉपी करता है. नॉर्थवेस्टर्न पॉलिटेक्निकल यूनिवर्सिटी की टीम ने इसे डेवलप किया, जो Science Advances में पब्लिश हुआ. ये रोबोट डिफेंस और एनवायरनमेंटल मॉनिटरिंग के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.