चीन का मच्छर मारने का खास तरीका
मच्छर… एक ऐसा दुश्मन जिसे खत्म करने के लिए आमतौर पर लोग कछुआ छाप अगरबत्ती, कॉइल, स्प्रे, इलेक्ट्रिक रैकेट और मॉस्किटो रिपेलेंट इस्तेमाल करते हैं. चीन ने मच्छरों को खत्म करने के लिए हाइटेक दिमाग लगाया है. चीन की एक कंपनी ने मच्छरों से निपटने के एक खास एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया है. यह डिवाइस हवा में उड़ रहे मच्छर को पहचानता है, उसकी स्थिति ट्रैक करता है और फिर लेजर से उसे निशाना बना देता है.