China Longest Tunnel Tianshan Shengli Does Dragon Makes Any Plan
20 मिनट में पार हो जाएगा 22km पहाड़, चीन ने गुपचुप बनाई सुरंग... इसके पीछे कोई साजिश?
चीन ने शिनजियांग में 22.13 किलोमीटर लंबी तियानशान शेंगली टनल खोली है. यह दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल है, इससे यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में पूरी हो जाएगी. आइए जानते हैं इसका सैन्य और रणनीतिक महत्व.
चीन ने तियानशान शेंगली टनल खोली है, जिसकी लंबाई 22.13 किलोमीटर है. अधिकारियों के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल है. इस टनल ने कठिन पहाड़ी रास्तों को आसान बना दिया है.
People are also watching
2/6
कहां बनी है तियानशान शेंगली टनल?
यह टनल G0711 उरुमकी–युली एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा है. सुरंग शिनजियांग के उत्तर और दक्षिण हिस्सों को जोड़ती है, जिससे यातायात और माल परिवहन आसान हुआ है. अब सफर केवल 20 मिनट में तय किया जा सकता है.
3/6
टनल बनाने में पांच साल लगे
इस टनल का निर्माण लगभग पांच साल में पूरा हुआ. इसमें 46.7 अरब युआन (करीब 6.5 अरब डॉलर) का निवेश किया गया. एडवांस तकनीक की वजह से समय एक चौथाई कम लगा.
4/6
माल ढुलाई का समय भी घटा
टनल खुलने से माल ढुलाई का समय 3–4 दिनों से घटकर 1–2 दिन रह गया है. यह क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों और आपूर्ति श्रृंखला के लिए बड़ा फायदा है.
5/6
सैन्य और रणनीतिक महत्व
चीन इस टनल का इस्तेमाल सैन्य दृष्टि से भी कर सकता है. इसलिए इसे सिर्फ आम यात्रा के लिए नहीं, बल्कि रणनीतिक टनल के रूप में भी माना जा रहा है.
6/6
आर्थिक और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ी
टनल चीन की यूरेशिया से कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी. यह बीजिंग-तियानजिन-हेबेई, यांग्त्ज़ी रिवर डेल्टा, ग्वांगडोंग–हॉन्गकॉन्ग–मकाओ और चेंगदू–चोंगछिंग जैसे प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगी. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.