चीन ने अत्याधुनिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार बनाया है, जो दुश्मनों की निगरानी और संचार को जाम कर सकता है. आइए जानते हैं इस हथियार की खास बातें और दुनिया में क्यों खलबली मच गई?
1/7
चीन ने बनाया नया समुद्री हथियार
चीन ने समुद्र में ऐसा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार तैनात किया है, जो दुश्मन देशों की निगरानी, संचार सिस्टम और सेंसर नेटवर्क को पूरी तरह जाम कर सकता है.
2/7
हिंद-प्रशांत में बढ़ गई चिंता
ड्रैगन के इस कदम से पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक तनाव बढ़ गया है. अमेरिका समेत कई देश चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर सतर्क हो गए हैं.
3/7
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किल जोन की आशंका
दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा बनाए गए कथित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किल जोन को उसकी अब तक की सबसे आक्रामक सैन्य रणनीति माना जा रहा है.
4/7
सैन्य ताकत से राजनीतिक नियंत्रण
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन यह मानता है कि सैन्य प्रभुत्व के जरिये राजनीतिक दबदबा बनाया जा सकता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरनाक संकेत है.
5/7
तस्वीरों ने खोली चीन की पोल
सैटेलाइट इमेज और स्वतंत्र रिपोर्ट्स से पता चला है कि फिएरी क्रॉस, मिसचीफ और सुबी रीफ्स पर चीन ने सैन्य ढांचे को तेजी से मजबूत किया है.
6/7
एंटेना और जैमिंग सिस्टम
इन इलाकों में मोनोपोल एंटेना, मोबाइल जैमिंग वाहन, रैडोम और पक्के सैन्य ठिकाने बनाए गए हैं. जिससे चीन संचार और रडार सिस्टम को बाधित कर सकता है.
7/7
दुश्मन को अंधा करने की क्षमता
इन तकनीकों के जरिए चीन दुश्मन देशों की लोकेशन ट्रैक कर सकता है. उनके रडार जाम कर सकता है और सैन्य ऑपरेशन को पूरी तरह पंगु बना सकता है. (Photos: google, freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.