दुनिया की सबसे अहम मशीन पर चीन की बड़ी छलांग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एडवांस स्मार्टफोन, सुपर कंप्यूटर और अगली पीढ़ी के हथियारों की असली ताकत सेमीकंडक्टर चिप्स हैं. इन चिप्स को बनाने के लिए EUV (Extreme Ultraviolet) लिथोग्राफी टेक्नोलॉजी सिस्टम कहा जाता है. ये दुनिया की सबसे कॉम्प्लेक्स मशीन मानी जाती है. अब खबर है कि चीन इस टेक्नीक में बड़ी सफलता के बेहद करीब पहुंच गया है. इसे चीन का 'मैनहट्टन प्रोजेक्ट' कहा जा रहा है, क्योंकि इस पर वर्षों से बेहद गोपनीय तरीके से काम किया जा रहा है.





