China Pakistan Try To Jamming Gps India Issues Notam How It Worked 8186074
चीन-PAK ने छेड़ दिया युद्ध! GPS सिग्नल में मिली गड़बड़ी, भारत ने जारी किया NOTAM
भारत, चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तनाव के बीच मुंबई में GPS जामिंग के संकेत मिले हैं. इन सबको देखते नोटम (NOTAM) जारी हुआ. आइए जानते हैं इसे जारी करने का क्या मतलब है?
देश के सबसे व्यस्त एयरस्पेस में किसी बाहरी या अंदरूनी स्रोत से सिग्नल जामिंग हो रही है. ये साधारण फॉल्ट नहीं बल्कि रणनीतिक चेतावनी जैसा प्रतीत होता है. भारत ने इसे लेकर नोटम जारी किया है.
People are also watching
2/8
दिल्ली के बाद मुंबई में भी गड़बड़ी मिली
नई दिल्ली में पहले नोटम जारी होना और अब वही स्थितियां मुंबई FIR में दिखना इस बात का संकेत है कि यह कोई एकबारगी तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि किसी बड़े पैमाने पर हो रहे परीक्षण, गतिविधि या क्षेत्रीय टकराव की ओर इशारा करता है.
3/8
क्या भारत कोई टेस्टिंग कर रहा है?
भारत की तीनों सेनाएं इन दिनों पश्चिमी, उत्तरी और समुद्री क्षेत्रों में बड़े स्तर पर ऑपरेशन और अभ्यास चला रही हैं. इसलिए यह भी संभव है कि यह GPS जामिंग देश की अपनी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमता को चेक करने का हिस्सा हो - जो आधुनिक युद्ध में अत्यंत जरूरी है.
4/8
पाकिस्तान और चीन पर बढ़ता शक
इसी हफ्ते पाकिस्तान अरब सागर में कई फायरिंग - प्रतिबंधित क्षेत्र लागू कर चुका है और चीन तिब्बत से लेकर हिंद महासागर तक अपने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम का विस्तार कर रहा है. जिससे यह पूरा क्षेत्र एक सक्रिय, लेकिन अदृश्य शक्तिपरीक्षा का केंद्र बन गया है.
5/8
पहला वार सिग्नल पर हमला होता है
आज के युद्धों में गोली चलने से पहले GPS जामिंग, रेडियो इंटरफेरेंस, रडार ब्लाइंडिंग और स्पूफिंग जैसे हमले किए जाते हैं. भारत, चीन तथा पाकिस्तान की हालिया तैनातियों के बीच ऐसा पैटर्न उभरना किसी गहरे दबाव या तैयारी को दर्शाता है.
6/8
GPS इंटरफेरेंस से एयर डिफेंस नेटवर्क को परखा जाता
जब किसी देश के एयरस्पेस में GPS गड़बड़ी पैदा होती है, तो उससे न सिर्फ उड़ानें प्रभावित होती हैं बल्कि उस देश की एयर-डिफेंस रेडार, निगरानी प्रणालियों और सैन्य प्रतिक्रिया समय को भी अप्रत्यक्ष तौर पर परीक्षण के घेरे में ला दिया जाता है.
7/8
पुराने जमाने की तकनीक पर लौटना बड़ा संकेत
मुंबई–अरब सागर एरिया में जब GPS सिग्नल झटके देते हैं, तो लंबी दूरी की फ्लाइट को वापस ग्राउंड-बेस्ड नेविगेशन पर आना पड़ता है. ये इस बात का प्रमाण है कि इंटरफेरेंस की ताकत इतनी ज्यादा थी कि आधुनिक एविएशन सिस्टम को भी पीछे हटना पड़ा.
8/8
तीनों देशों के अभ्यास और NOTAM किस बात का संकेत?
भारत की तीनों सेनाओं के समांतर अभ्यास, पाकिस्तान की नौसेना का अरब सागर में सक्रिय होना, चीन का इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विस्तार और उसी समय GPS नोटम का जारी होना. ये सब एक ही अवधि में होना एक सामरिक पैटर्न की तरह लगता है. (Photos: freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.