China Planing To Loot Myanmar Rare Earth Minerals India Stands In Quad
दुनिया का सबसे कीमती खजाना लूटने की तैयारी में चीन! जानें भारत कैसे पलट सकता है पूरा खेल
म्यांमार के इस खजाने को लेकर चीन, अमेरिका और क्वाड की जियोपॉलिटिकल जंग तेज हो गई है. जानें कैसे भारत इस रणनीतिक मुकाबले का बड़ा खिलाड़ी बनेगा और इसे देश को क्या फायदा होगा?
म्यांमार अपनी रेयर मिनरल संपदा के कारण भू-राजनीतिक लड़ाई का हॉटस्पॉट बन गया है. बता दें यहां दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रेयर अर्थ डिपॉजिट हैं, जिसमें डिस्प्रोसियम जैसे बेहद कीमती तत्व शामिल हैं.
People are also watching
2/7
खनिजों के लिए लड़ रहे दुनिया के ताकतवर देश
देश में लगातार चल रहा संघर्ष, हथियारबंद संगठन और सेना के खिलाफ जंग ने माहौल काफी खराब कर दिया है. अब बाहरी ताकतें अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए आग में घी डाल रही हैं.
3/7
चीन ने 80% मिनरल पर कब्जा किया
2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद चीन ने म्यांमार सेना को हथियारों की सप्लाई देकर उन पर पकड़ मजबूत की. 80% से ज्यादा रेयर मिनरल एक्सपोर्ट को अपने कब्जे में कर लिया.
4/7
KIA विद्रोहियों की बढ़त से चीन के लिए चिंता
कचिन इंडिपेंडेंस आर्मी (KIA) जैसे समूहों ने सेना के खिलाफ जमीन हासिल की. जिससे चीन का खनन और मिनरल ट्रांसपोर्ट रुकने लगा, और यही गैप अमेरिका की एंट्री का रास्ता बना.
5/7
अमेरिका रच रहा कोई साजिश?
अमेरिका जानता है कि म्यांमार में असली प्रभाव भारत का है, इसलिए बिना भारत की मदद के वहां पैर जमाना लगभग नामुमकिन है. इस वजह से भारत प्रमुख पावर प्लेयर बनकर उभर रहा है.
6/7
भारत का नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन
भारत अपनी तकनीक को अपग्रेड कर रहा है, ताकि रेयर मिनरल्स को निकालना और प्रोसेस करना आसान हो सके. KABIL अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया में खनिजों की खोज में सक्रिय है.
7/7
QUAD का पूरा सपोर्ट भारत को
ऑस्ट्रेलिया और जापान, भारत के उत्तर-पूर्व को एक वैकल्पिक प्रोसेसिंग हब बनाने की तैयारी कर रहे हैं. जिससे म्यांमार का पड़ोसी होने का फायदा भारत को आने वाले वर्षों तक मिलेगा और म्यांमार एशिया की सबसे बड़ी जियो-पॉलिटिकल जंग का मैदान बना रहेगा. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.