चीन ने वैश्विक बाजार पर कसा शिकंजा
रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) के मामले में चीन ने वैश्विक बाजार पर ऐसा शिकंजा कसा है कि आज अमेरिका, भारत और साउथ कोरिया जैसे बड़े देश भी उसकी सप्लाई पर पूरी तरह निर्भर हो चुके हैं. पिछले 30 वर्षों में चीन का उत्पादन 9 गुना बढ़ा है और वह इस क्षेत्र में निर्विवाद नेता बन चुका है. वहीं भारत का उत्पादन इस दौरान केवल 16% ही बढ़ पाया है.