वेस्ट-टू-एनर्जी सेक्टर
China: रियल एस्टेट के बाद चीन का एक और सेक्टर मुसीबत से जूझ रहा है. यह सेक्टर है वेस्ट-टू-एनर्जी सेक्टर. चीन की आर्थिक मंदी की वजह से उसके वेस्ट-टू-एनर्जी सेक्टर में जलाने के लिए काफी कचरा नहीं बचा है. इसलिए इस सेक्टर में काम करने वाली चीन की कंपनियां विदेश जा रही हैं ताकि उन्हें पर्याप्त कचरा मिल सके.