Farming of Snakes: अगर कुछ कर गुजरने का जुनून और हिम्मत हो तो सब कुछ संभव है. एक युवा चीनी महिला ने सांप पालने का फार्म संभाला और अब हर साल इससे लाखों की कमाई कर रही है. आइये जानते हैं महिला और उसकी अनोखी फार्मिंग के बारे में.
People are also watching
2/6
कौन है यह महिला
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, किन उपनाम वाली यह महिला 1995 में पैदा हुई थी और दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइलिन की रहने वाली है.
3/6
कौन-कौन से और कितने सांप
यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के दो साल बाद, वह अपने पिता की सांपों को पालने में मदद करने के लिए अपने गांव लौट आई. अब वह 60,000 से ज्यादा रेंगने वाले जीवों को संभालती है, जिनमें 50,000 से ज्यादा 'फाइव-स्टेप' सांप शामिल हैं. और लगभग 10,000 कोबरा हैं.
4/6
क्यों खतरनाक है ये काम
किन ने बताया कि उसके पिता ने शुरू में उसके इस काम में आने का विरोध किया था, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह बहुत खतरनाक है. जैसे-जैसे फ़ार्म बड़ा होता गया और अकेले संभालना उनके लिए मुश्किल होता गया, तो आखिरकार उसने मदद के लिए कदम बढ़ाया. उन्होंने बताया कि फाइव-स्टेप सांपों को जबरदस्ती तैयार खाना खिलाना पड़ता है, और उनके बहुत करीब जाने में अभी भी काफी खतरा रहता है.
5/6
कैसे होती है कमाई
किन ने बताया कि सूखे सांप, सांप की पित्त की थैली और सांप का तेल का इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं में किया जाता है, जबकि निकाले गए ज़हर का इस्तेमाल मेडिकल रिसर्च में होता है. सांप से महीने में दो बार ज़हर निकाला जा सकता है.मजदूरी और दूसरे खर्च घटाने के बाद, यह बिजनेस सालाना 10 लाख युआन यानी 1.37 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर सकता है
6/6
ऑनलाइन शेयर करती हैं जानकारी
किन ऑनलाइन द गर्ल हू कलेक्ट स्नेक वेनम नाम से सांप पालने के अपने अनुभव और प्रैक्टिकल जानकारी भी शेयर करती हैं, जहां उनके 22,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. (photo credit AI, for representation only)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.